Chhattisgarh CM gives bonus to farmers :- अब आप धान बेचने के तुरंत बाद अपनी जरूरत के मुताबिक 2 हज़ार से ₹10000 तक की राशि माइक्रो एटीएम के द्वारा धान उपार्जन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं ,अगर आपको इसके संबंध में पूरी जानकारी चाहिए तो CG Dhan Kharidi 2024-25 Update हमारी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे।
धान बेचते ही मिलेगा 10 हजार रुपये नकद
CG Dhan Kharidi 2024-25 Update छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के लिए एक से बढ़कर एक नई नई सुविधा दी जाती है ! इसी कड़ी में इस बार धान बेचने पहुंचे किसानों को ₹2000 से लेकर ₹10,000 तक निकलने का सुविधा भी दिया गया है, धान बेचने के तुरंत बाद आप अपने खाते से ₹10,000 की राशि धान उपार्जन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
पूरी राशि 72 घंटे के भीतर बैंक खातों में ट्रांसफर
जैसे कि आप सबको पता है किसान भाइयों को धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र तक जाने के लिए परिवहन किराया ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा साथ ही हमारी मजदूरी का भुगतान करना होता है, जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ₹10000 तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरंत प्राप्त करने की सुविधा दी गई है, धान उपार्जन केदो में और बाकी जो धनराशि है 72 घंटे के भीतर बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया एक और तोहफा
किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त इस सुविधा से किसान बेहद प्रसन्न है।
छत्तीसगढ़ में ₹3100 से धान खरीदी शुरू
गौरतबल है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। चालू खरीफ विपणन वर्ष में 14,562 किसानों से लगभग 55 हजार टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के लिए राज्य में इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। धान बेचने के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया गया है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है।
छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2024-25
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी हेतु समर्थन मूल्य ₹3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी और एक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी धान खरीदी केंद्र से संपर्क करें।
सीजी हेल्पलाइन नंबर जारी ….
छत्तीसगढ़ धान खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट, बारदाना, किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अगर आपको इसके संबंध में किसी भी प्रकार का शिकायत या अपने सवालों का जवाब चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
हमारा व्हाट्सप ग्रुप लिंक | टच करें |
---|---|
CG रोज़गार ग्रुप 1 | लिंक 1 |
CG जॉब्स ग्रुप 2 | लिंक 2 |
CG रोज़गार ग्रुप 3 | लिंक 3 |
- विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है
- जिसका नं. 0771-2425463 है।
नोट :- इसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट एवं व्हाट्सएप ग्रुप को रेगुलर विजिट करते रहें।