CG dhan kharidi अंतर की राशि :- अगर आप भी एक किसान हैं और इस साल धान बेच हुए हैं तो, आज का खबर आपके लिए है, आपको बता दे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों के लिए आज 12000 करोड रुपए की राशि जारी कर दी गई है, राज्य के 25 लाख किसानों को इस धनराशि का लाभ मिलेगा आईए जानते हैं ,आपके खाते में बोनस राशि ( अंतर राशि ) कब तक जमा होगा। The difference amount for paddy purchase was released
जारी हुई 12 हजार करोड़ की राशि
छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को 12000 करोड़ रुपए की धनराशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोनस के रूप में जारी कर दिया गया है, इस योजना का नाम है कृषक उन्नति योजना, आज 7 फरवरी 2025 को लगभग 12000 करोड रुपए की राशि किसान भाइयों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है आगे जानते हैं कि आपको यह पैसा कब तक मिलेगा आपके अकाउंट में।
जानें कब आएगा पैसा खातों में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों के खातों में यह राशि अगले दो या तीन दिनों के अंदर पहुंच जाएगा, इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपके खाते में दो या तीन दिन के अंदर धान राशि का बचा हुआ पैसा अकाउंट में आ जाएगा।
छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के खाते में 52 हजार करोड़ रुपए अंतरित कर उन्हें उत्साह से भर दिया है। धान खरीदी समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया गया है।
धान खरीदी का अंतर राशि मिला या नहीं कैसे चेक करें
धान खरीदी ( cg dhan kharidi ) का अंतर राशि धान का बोनस आपके अकाउंट में आया या नहीं? यह चेक करने के लिए आपको अपना मोबाइल चेक करना होगा इनबॉक्स, बैंक की तरफ से मैसेज आया होगा, पैसा क्रेडिट करने का या नजदीकी एटीएम मशीन जाकर ,एटीएम कार्ड से भी मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं अथवा आप चाहे तो अपने जिले के अपैक्स बैंक जाकर भी अपना बैंक खाता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपको धान खरीदी 2025 का अंतर राशि मिला या नहीं।
पैसा नहीं आया ? अब क्या करें
छत्तीसगढ़ के ऐसे किसान भाई जो इस साल धान बेच हैं और अभी तक कुछ प्रॉब्लम के कारण उनके बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है , वह अपने अपेक्स बैंक या अपने धान ख़रीदी समिति जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर ले कि ,आपके बैंक अकाउंट में पैसा क्यों नहीं आ रहा है ? क्या कमी है ? और उसे कमी को दूर करें।
ट्रैक्टर आदि की बिक्री ने रिकार्ड बनाया !
राज्य में ट्रैक्टर आदि की बिक्री ने रिकार्ड आंकड़ा छू लिया है। धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई और इस साल 25 लाख 72 हजार किसानों ने 149 लाख 25 हजार मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान बेचा। आपको बता दे की एक साल के भीतर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में 34 हजार 500 करोड़ रुपए और कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 12 हजार करोड़ रुपए व्यय किये गये हैं।
नोट :- आशा करता हूं आज की जानकारी आपको काफी अच्छी लगी होगी और आप समझ पाए होंगे, हमारे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी की गई धान खरीदी की अंतर राशि बोनस स्वरूप कैसे आया और कैसे आएगा आपके खाते में और कब तक।
हमारा व्हाट्सप ग्रुप लिंक | टच करें |
---|---|
CG रोज़गार ग्रुप 1 | लिंक 1 |
CG जॉब्स ग्रुप 2 | लिंक 2 |
CG रोज़गार ग्रुप 3 | लिंक 3 |